शनिवार, 15 फ़रवरी 2014

शहनाज हिंदुस्तानी होंगे आप के प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शहनाज हिंदुस्तानी आगामी लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी के अंदर चर्चा है कि उनका नाम लगभग तय है, जिसकी औपचारिक घोषणा मात्र होनी है।
जानकारी के अनुसार हिंदुस्तानी की पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल तक खासी पकड़ है। जब से अजमेर की प्रभारी श्रीमती कीर्ति पाठक को अपदस्त किया गया है, वे यहां पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। हाल ही जनलोकपाल बिल पास नहीं होने के विरोध और अरविंद केजरीवाल के त्यागपत्र के समर्थन में उनके नेतृत्व में रैली निकाली गई। असल में उन्हें कीर्ति पाठक विरोधी धड़े का पूरा समर्थन हासिल है। वे काफी ऊर्जावान कवि माने जाते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें