शनिवार, 29 मार्च 2014

यानि कि पार्षद चंद्रकांता पारलेचा का भाजपा टिकट तो पक्का समझें

लोकसभा चुनाव की रेलमपेल में अजमेर नगर निगम की पार्षद चंद्रकांता पारलेचा ने भाजपा में शामिल हो कर अपना अगला टिकट पक्का कर लिया है। ज्ञातव्य है कि चंद्रकांता के पति विमल पारलेचा भाजपा के पार्षद रह चुके हैं। निगम चुनाव में उन्होंने पिछली बार अपनी पत्नी के लिए भाजपा से टिकट मांगा था और पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर चंद्रकांता चुनाव में निर्दलीय खड़ी हुई थीं। जीत के बाद कांग्रेस में शामिल हो गईं। वे उप महापौर के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी भी थीं। इसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। कानाफूसी है कि अब जब कि उन्होंने पाला बदल लिया है तो उन्होंने तकरीबन एक साल बाद होने वाले नगर निगम चुनाव में अपना टिकट पक्का कर लिया है। जाहिर सी बात है कि वे आगामी पांच साल राज्य में भाजपा सरकार का तो लुत्फु लेंगी ही, दुबार पार्षद बनने का चांस भी हासिल करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें