लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा लोहागल में स्थापित श्री पुष्कर गो आदि पशुशाला में निवास कर रही 500 से अधिक गऊ माताओं को हराचारा अर्पण किया गया
शुक्रवार, 22 मई 2026
500 अशक्त गोवंश को हरा चारा अर्पण किया गया
“योग से स्वास्थ्य, प्राणायाम से ऊर्जा: अजमेर में 25 मई से निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर”
भजनगंज स्थित टोरंटो पैलेस में होगा आयोजन, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अनीता भदेल करेंगी उद्घाटन
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर दक्षिण श्री सनातन संस्कृति संरक्षण प्रन्यास एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 मई से भजनगंज स्थित 9 नंबर पेट्रोल पंप के पास टोरंटो पैलेस में प्रातः 5:30 बजे से निशुल्क योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक नियमित रूप से संचालित होगा। शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजमेर दक्षिण श्रीमती अनीता भदेल द्वारा किया जाएगा।
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के कार्य पद्धति प्रमुख डॉ. स्वतंत्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम की वैज्ञानिक एवं पारंपरिक पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आवर्तन ध्यान, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, शोधन क्रियाएं एवं शरीर-मन को स्वस्थ रखने वाले विशेष अभ्यास शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि यह शिविर केवल सामान्य नागरिकों के लिए ही नहीं, बल्कि विवेकानंद केंद्र की प्रशिक्षण पद्धति के अनुसार योग शिक्षकों के लिए भी विशेष रूप से उपयोगी रहेगा। शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित योग शिक्षक समाज में स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय योग परंपरा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग एवं प्राणायाम मानसिक तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अनिद्रा एवं अन्य जीवनशैली जनित रोगों से बचाव का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर में ऊर्जा, सकारात्मकता, एकाग्रता एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। साथ ही व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित जीवन जीने में सक्षम बनता है।
शिविर में महिला एवं पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ 3×6 की दरी अथवा योग मैट एवं पानी की बोतल अवश्य लेकर आएं। आयोजन समिति ने अधिकाधिक नागरिकों से इस स्वास्थ्यवर्धक अभियान से जुड़कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।
बूंदी में 24 मई को होगा “बूंदी साहित्य-संस्कृति संवाद 2026”
साहित्य, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन
गुरुवार, 21 मई 2026
जालोर-दिल्ली एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में संशोधन
रेलवे द्वारा जालोर-दिल्ली एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04875, जालोर-दिल्ली एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.05.26 को जालोर से 16.00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 01.30 बजे आगमन व 01.40 बजे प्रस्थान कर 07.15 बजे दिल्ली पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मोकलसर, समदडी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर व रेवाडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस उद्घाटन स्पेषल रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होगे।
यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19403,भुज -दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 23.05.26 से भुज से 11ः15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11ः45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली- भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 24.05.26 से दिल्ली से 16ः40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19ः35 बजे भुज पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अंजार, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर,अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर व रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान ,04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित 18 एलएचबी कोच होंगे।


