रविवार, 22 मार्च 2026

निर्यापक मुनि 108 श्री योगसागर जी महाराज संसघ का हुआ केसरगंज में भव्य मंगल प्रवेष

अजमेर 22 मार्च (  )  समाधीष्ठ आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महा-मुनिराज एवं आचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य निर्यापक मुनि 108 श्री योगसागर जी महाराज संसघ का भव्य मंगल प्रवेश अलवर गेट से केसरगंज स्थित श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर पर हुआ।

उत्सव एवं प्रचार प्रसार संयोजक दीपक जैन कोठारी ने बताया कि महाराज संसघ बुन्देलखण्ड से विहार करते हुए रविवार को प्रातः 08ः00 बजे श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिर जी केसरगंज में जुलूस के रूप में पहंुचे जहॉं ब्राहमी महिला मण्डल, आदि सृष्टि महिला मण्डल, सुनन्दा महिला मण्डल द्वारा महाराज श्री की मंगल कलष के साथ अगवानी की गई। श्री 1008 पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर कमेटी के सभी सदस्य व पदाधिकारियों द्वारा मंदिर जी पर महाराज संसघ की भव्य अगवानी की गयी एवं पाद् पक्षालन कर आरती उतारी गयी। मंगल जुलूस में महिलाऐं, पुरूष व बच्चे हाथो में ध्वजा लेकर जयघोष के साथ चले। तत्पश्चात् प्रातः 9ः00 बजे मदन गोपाल रोड, दैनिक नवज्योति वाली गली केसरगंज में एक विशाल धार्मिक सभा का आयोजन हुआ जहॉं निर्यापक मुनि 108 श्री योगसागर जी महाराज के प्रवचन हुए।
इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक मुनि 108 श्री योगसागर जी महाराज संसघ ने कहा कि मानव जीवन में अनेक दुख सुख आते रहते है। सच्चा मानव एवं भक्त वही है जो सुख के दिन में भी परम पिता परमेष्वर को याद करता है यदि वह सुख के दिनो में प्रभु का स्मरर्ण करता है ऐसे भक्त के जीवन में कभी दुख नहीं आते है। इस अवसर पर उपस्थित यभ्सी माताओं व बहनो एवं महानुभावो को आर्षीवाद प्रदान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कुमार ढिलवारी, मंत्री सुनील साहबजाज, प्रसार प्रसार व उत्सव संयोजक दीपक जैन कोठारी, कपिल दनगसिया, योगेन्द्र कोलानायक, राकेश घीया सहित  समस्त मंदिर कमेटी व समाज बन्धु उपस्थित रहे।

(दीपक जैन कोठारी)
उत्सव संयोजक
मो. 8209302264

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर

 वैश्य समाज ने पुष्कर महायज्ञ में लिया सहभाग, दिया एकता व संस्कार का संदेश


अजमेर 20 मार्च / पावन तीर्थ पुष्कर में आयोजित हो रहे भव्य शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभाग किया गया। आतंकवाद के शमन, हिन्दू राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ सम्राट महा मंडलेश्वर प. पू. स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस दिव्य अनुष्ठान में वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों एवं वैश्य बंधुओं ने विधिवत परिक्रमा एवं पूजन कर धर्मलाभ अर्जित किया तथा संत निवास में महाराज श्री के दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर उपस्थित वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर संत श्री प्रखर जी महाराज का माल्यार्पण कर व शॉल व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन भी किया तथा पुष्कर की पावन धरा पर विश्व कल्याण हेतु किये जा रहे महायज्ञ के लिए आभार व्यक्त किया l

   इस अवसर पर वैश्य समाज के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल, संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल,जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद गोयल एवं शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष दीपक चोपड़ा, प्रमोद डीडवानिया, विष्णु प्रकाश गर्ग, दिनेश प्रणामी, कमल बानुड़ा, लोकेश सोजतिया, सुरेश राठी सहित अनेक वैश्य बंधुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने महायज्ञ के मुख्य यजमान श्री चंद्रप्रकाश जी दुबे से भी मुलाकात की तथा उनका माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया l
  संत प्रखर जी महाराज ने प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि ऐसे पावन अनुष्ठान समाज में एकता, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। हमें अपने धर्म, संस्कृति और समाज के उत्थान हेतु सदैव संगठित होकर कार्य करना चाहिए। 

भवदीय

 उमेश गर्ग 
जिला महामंत्री 
9829793705

ईद की खुशियों में शामिल हुआ नव पंख संस्था का परिवार

 

इस पावन अवसर पर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों के साथ मिलकर ईद का त्योहार बड़े ही प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया।

यह आयोजन समाज में भाईचारे और एकता का सुंदर संदेश देता है, जहाँ सभी ने मिलकर खुशियाँ साझा कीं।
उन्हें मिठाइयाँ वितरित कीं और सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

ईद का यह त्योहार हमें एकता, करुणा और साझा खुशी का संदेश देता है — और नव पंख संस्था ने इसे सच्चे अर्थों में जीवंत किया।

कार्यकर्म में संस्था के सदसये मनिंदर कौर, नितिन उप्पल, मयंक चावला, विजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, मोनू रावत, मुशर्रफ चिश्ती, तोहीद शेक आदी उपस्थित रहे

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला कार्यकारिणी घोषित

 अजमेर 20 मार्च (    ) अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले एक मात्र संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरीश गर्ग व प्रदेश महामन्त्री श्री सन्मति हरकारा की अनुमति व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक पंसारी की अनुशंसा पर संस्था की अजमेर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें डॉ विष्णु चौधरी को जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार गोयल (बाड़मेर वाले) को जिला महामंत्री व राजकुमार गर्ग को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है l

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है :-
अध्यक्ष:- डॉ विष्णु चौधरी
महामंत्री:- अनिल कुमार गोयल (बाड़मेर वाले)
कोषाध्यक्ष:- राजकुमार गर्ग
संरक्षक :- रमेशचंद अग्रवाल, सीताराम गोयल, घनश्याम अग्रवाल (किशनगढ़), अनिल कुमार मित्तल (केकड़ी), गोविंद स्वरूप जिन्दल (नसीराबाद), कमल अग्रवाल (पुष्कर), हनुमान दयाल बंसल, सुरेश चंद गोयल, दीपचंद श्रीया व आनंद प्रकाश गोयल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:- शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, गोपालकृष्ण सिंघल (नसीराबाद), अमित अग्रवाल (किशनगढ़), हरनारायण बसंल (पुष्कर), अजेयपाल चौधरी, शिवशंकर फतहपुरिया, सुनील कुमार गोयल, विमल कुमार गर्ग व जगदीश प्रसाद गर्ग
सचिव:- राजेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संदीप बंसल, संदीप अग्रवाल (नसीराबाद), कैलाशचंद अग्रवाल (केकड़ी), प्रदीप अग्रवाल, (किशनगढ़), प्रदीप बंसल, राजेंद्र मित्तल, अशोक बिंदल व कैलाशचंद अग्रवाल अंकल (किशनगढ़)
संगठन सचिव :- अगम प्रसाद मित्तल, दिनेश प्रणामी, जंवरीलाल बंसल, सत्यप्रकाश अग्रवाल (किशनगढ़), विनय कुमार गुप्ता, महेंद्र जैन मित्तल, मनीष बंसल, सुरेश गोयल, अमित डाणी व संजय कुमार टकसाली
सलाहकार:- एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार गोयल (सी ए), अजीत कुमार अग्रवाल (सी ए), भारत भूषण बंसल (सी ए), गोपाल चंद गोयल (काँच वाला), शंकर लाल बंसल, एडवोकेट लोकेश अग्रवाल, एस पी मित्तल, एडवोकेट अजय गोयल व लक्ष्मी नारायण अग्रवाल (किशनगढ़)
कार्यकारिणी सदस्य:- अनिल कुमार मित्तल, बालकिशन मित्तल, योगेश अग्रवाल, हर्ष बंसल, मोहनदास रायपुरिया, पंकज सिंघल, बाबूलाल अग्रवाल, सुनील कुमार गर्ग, महेश अग्रवाल, हनुमान प्रसाद श्रीया, शिवशंकर अग्रवाल, श्रीराम फतहपुरिया, दिलीप अग्रवाल (पुष्कर), कैलाश चंद अग्रवाल, विष्णु मंगल, ओमप्रकाश गर्ग (गोटा वाले) व पियूष मित्तल

भवदीय

डॉ विष्णु चौधरी
अध्यक्ष
9414004757

नाथद्वारा स्वदेशी खेलों के संवर्धन को मिली नई दिशा, राजस्थान इकाई गठन की बैठक संपन्न

 अविनाश सनाढ्य बने महासचिव, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प


नाथद्वारा। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में राजस्थान इकाई के गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक श्रीनाथजी मंदिर मंडल प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अजयदीप सिंह ने की, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वदेशी खेलों के महत्व पर हुआ मंथन बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव आनंद किशोर सक्सेना ने स्वदेशी खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन देशभर में लगभग 70 प्रमुख तथा 200 से अधिक पारंपरिक व ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित कर रहा है। वर्तमान में 12 राज्यों में इसकी इकाइयां सक्रिय हैं, जहां स्थानीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खेलों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल, जो ओलंपिक चार्टर में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी मंच प्रदान कर नई पहचान दी जा रही है।

राजस्थान में नई इकाई से बढ़ेगी गतिविधियां
इस अवसर पर राजस्थान में पहली बार इकाई गठन को लेकर उत्साह व्यक्त किया गया। सर्वसम्मति से अविनाश सनाढ्य को राजस्थान इकाई का महासचिव नामित किया गया, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया। संगठन ने उनसे प्रदेश में स्वदेशी खेलों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

अतिथियों का मार्गदर्शन व सम्मान
बैठक में उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह एवं जिला पिट्टू एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने स्वदेशी खेलों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अजयदीप सिंह द्वारा संगठन का साहित्य, डायरी, चाबी का गुच्छा एवं कैलेंडर भी पदाधिकारियों को भेंट किए गए।

जल्द सक्रिय होगी राजस्थान इकाई
अंत में धर्मवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राजस्थान इकाई शीघ्र ही सक्रिय होकर स्वदेशी खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। यह बैठक प्रदेश में पारंपरिक खेलों के पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

शौर्य के ओजस्वी संवादों से गूंज उठा नाट्यवृंद का पटल

 नाट्यवृंद द्वारा अभिनय के रंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


अजमेर/ कला व साहित्य के प्रति समर्पित संस्था नाट्यवृंद द्वारा 41 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आभासी पटल पर आयोजित ‘अभिनय के रंग‘ प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चैहान, बिरसा मुंडा, चन्दवरदाई, पन्ना धाय, हाड़ी रानी, लक्ष्मीबाई, मीरांबाई, बिशनी देवी, रानी कर्णावती जैसे प्रेरक पात्रों का प्रभावी अभिनय शूरवीरों और बलिदानियों के शौर्य से सराबोर ओजस्वी संवादों से गुंजायमान हो गया पटल। संयोजक उमेश कुमार चौरसिया व डाॅ पूनम पाण्डे ने बताया कि बाल, युवा व प्रोढ़ तीन वर्गाें में 4 वर्ष से 75 वर्ष आयु के 38 कलाकारों ने भाग लिया। निर्णायक प्रसिद्ध फिल्म कलाकार विशाल भट्ट और अभिनेत्री झिलमिल भट्ट द्वारा चयनित तीनों वर्ग के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इनमें फलक शर्मा, हितेश मेघवंशी, प्रियंका, कायरा, निष्ठा सोनी, खुशी शर्मा, यश्मिता, कीर्ति चैधरी, शिवी बागदी, हर्षवी हरवानी, ग्रेहा, वासु भटनागर, दिव्यांश, याशिका, डाॅ उदित चैहान, दानिश, जयनिल, वियान, राघव, दिव्या, लक्षिता, संदीप पांडे, सुमन शर्मा, पुष्पा शर्मा, डाॅ सुधा मित्तल, पुष्पा क्षेत्रपाल, राधिका प्रजापति, डाॅ छाया, राजेश शर्मा, सुदीक्षा, भारवी, मासूमा, पूर्णिमा पाठक, प्रतिभा जोशी आदि ने अभिनय प्रतिभा की प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों के लिए संस्था द्वारा एक दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।