उनका जन्म जयपुर में 4 जनवरी 1969 को हुआ। उन्होंने गणित में एम फिल की डिग्री हासिल की। 1991 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। राजस्थान में अनेक जिलों में उच्च पदों पर काम किया। उनका राज्य प्रशासनिक सेवा में 1998, 2009, 2011 में पदोन्नत किया गया। अजमेर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के पद पर काम किया। इसके बाद आईएएस बनाए गए। उन्होंने 4 सितंबर 2024 को खैरथल-तिजारा जिले के कलक्टर के रूप में कार्यभार संभाला था। यहां कार्यकाल के दौरान उनके पैरों में तेज दर्द रहने लगा और घुटने की समस्या भी बढ़ती चली गई। स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उन्होंने सरकार से तबादले का अनुरोध किया, जिसके बाद 25 नवंबर 2025 को उनका स्थानांतरण उनके गृह शहर अजमेर कर दिया गया। अजमेर में उन्हें राजस्व मंडल में सदस्य के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था। अजमेरनामा न्यूज पोर्टल उनको अश्रुपूरित श्रद्धांजली अर्पित करता है।
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
जनप्रिय अफसर श्री किशोर कुमार का देहावसान
ऐसे अधिकारी कम ही होते हैं, जो सार्वजनिक जीवन में सहज व सरल बने रहते हैं। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में खुल कर भाग लेते हैं। उनमें गिनती होती है आईएएस अधिकारी श्री किशोर कुमार की। वे बहुत विनोदी स्वभाव के थे। हाल ही उनका जयपुर में देहावसान हो गया। करीब 57 वर्षीय किशोर कुमार के निधन की खबर से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और जयपुर में उनका उपचार चल रहा था। अजमेर में रहते हुए उन्होंने घुटने का रिप्लेसमेंट ऑपरेशन करवाया, लेकिन बाद में उन्हें गंभीर संक्रमण हो गया। यह संक्रमण धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें जयपुर में भर्ती कराया गया, जहां पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। 3 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)