रविवार, 29 मार्च 2026

पूर्व लोकप्रिय पार्षद श्री दीपेन्द्र लालवानी का देहावसान

पूर्व लोकप्रिय पार्षद श्री दीपेन्द्र लोकेन्द्र लालवानी का 27 मार्च, 2026 को आकस्मिक देहावसान हो गया। इसी के साथ अजमेर ने एक बहुत लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खो दिया है। वे सहज सुलभ व मिलनसार थे। उनका जन्म 29 अगस्त 1972 को हुआ। उन्होंने 1992 में अजमेर पॉलिटिकल कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। 1994 तक कृष्णा मिल्स, ब्यावर में काम किया। इसके बाद दो साल तक बांसवाडा में सिन्थेटिक मिल में किया। फिर नौकरी छोड कर 1996 में प्रॉपर्टी डीलिंग काम आरंभ किया। उनका संघ व भाजपा से बचपन से ही लगाव रहा। समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें पार्षद का टिकट दिया गया और वे विजयी रहे। उसके बाद लगातार तीन बार पार्षद बने। इसी से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वे अजमेर शहर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष भी थे। वर्तमान में उन्होंने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के तहत बहुत मेहनत से काम किया। अजमेरनामा न्यूज पोर्टल उनका अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है।