बुधवार, 6 मई 2026

महावीर इंटरनेशनल द्वारा शीतल पेय (शरबत) वितरण शिविर आयोजित

अजमेर: भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल पद्मावती एवं अजयमेरू केंद्र द्वारा वैशाली नगर, अजमेर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास शीतल पेय (शरबत) वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन एवं अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर उन्हें गर्मी से बचाव तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित कर समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाता है।
पद्मावती केंद्र की सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि केंद्र द्वारा आगे भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में वंदना राजपूत, सुमन शर्मा, निक्की जैन,निकिता पंचोली, मोनिका ढलवाल, कांता राव, किरण तंवर, रानी विक्टोरिया, आशा शर्मा एवं अर्चना सोनी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर गजेंद्र पंचोली,  कमल गंगवाल एवं विजय जैन पांड्या, की विशेष उपस्थिति रही।

जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

 जिला कलक्टर ने नामांकन वृद्धि एवं स्वगणना में भागीदारी निभाने के दिए निर्देश

     

अजमेर, 6 मई। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओंविद्यालयों में नामांकन वृद्धिआंगनबाड़ी से राजकीय विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने तथा ड्रॉपआउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शत-प्रतिशत विद्यालयों से जोड़ने के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए।

     जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि गत सत्र की तुलना में राजकीय विद्यालयों में न्यूनतम 10 प्रतिशत नामांकन वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित कर उसे हर हाल में प्राप्त किया जाए तथा सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी बालक शिक्षा से वंचित नहीं रहे। इसके लिए विशेष अभियान चलांकर ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़ा जाए। साथ ही डिजिटल जनगणना को लेकर सभी कार्मिकों को स्व-गणना प्रपत्र भरकर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

     मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के अंतर्गत ओरल रीडिंग फ्लुएंसी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 4 से 7 मई तक कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय में मौखिक पठन प्रवाह गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके लिए सभी शिक्षकों की विषयवार मैपिंग सुनिश्चित करते हुए शाला दर्पण शिक्षक एप के ओआरएफ मॉड्यूल के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

     बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि अजमेर जिले की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस पर जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित रैंकिंग पैरामीटर्स पर नियमित समीक्षा करें तथा जिन बिंदुओं पर शून्य स्कोर हैवहां लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।

     जिला कलक्टर ने विद्यालयों की समग्र समीक्षा करते हुए उपस्थितिपरीक्षा परिणामगृहकार्यस्वच्छताशौचालयपेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े नवीन मानकों पर निरंतर प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए तथा शाला दर्पण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।

     जिला कलक्टर द्वारा स्वस्थ नारी कार्यक्रम के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीनेशन पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि अभिभावकों की समुचित काउंसलिंग कर छात्राओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यालयों को पट्टा प्राप्त करने के लिए लंबित प्रकरणों की ब्लॉक स्तर पर समीक्षा करने तथा संबंधित विद्यालयों को आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

     उन्होंने सभी विद्यार्थियों का आधार एवं जनाधार प्रमाणीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।  डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले लाभों से कोई भी विद्यार्थी वंचित नहीं रहे। डब्लूआईएफएस कार्यक्रम के तहत पिंक एवं ब्लू आयरन टैबलेट का समय पर वितरण सुनिश्चित करने तथा आगामी ग्रीष्म अवकाश को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अवकाश अवधि के लिए भी पर्याप्त मात्रा में टैबलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

     इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानीआरसीएचओ डॉ स्वाति शिंदेजिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद नारायण शर्माशिक्षा विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए हेल्थकेयर लीडरशिप पर आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी का वेबिनार

जयपुर, 6 मई 2026: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी  ने अपनी आईआईएचएमआरयू वेबिनार सीरीज के तहत “एडवांसिंग हेल्थकेयर लीडरशिप” विषय पर एक इम्पैक्टफुल सत्र आयोजित किया। इस वेबिनार का उद्देश्य यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) और एग्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) प्रोग्राम्स के बारे में उपयोगी जानकारी साझा करना था, जो विशेष रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किए गए हैं।


इस नॉलेज-ओरिएंटेड सत्र में 160 पार्टिसिपेंट्स ने भाग लिया, जिनमें एकेडेमिक एक्सपर्ट्स, इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेटिव्स और प्रोग्राम से जुड़े पार्टिसिपेंट्स शामिल थे। सत्र के दौरान हेल्थकेयर लीडरशिप का बदलता सिनेरियो और इस सेक्टर में स्पेशलाइज्ड एजुकेशन की बढ़ती जरूरत पर चर्चा की गई।

वेबिनार में आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने प्रोग्राम की स्ट्रक्चर और फ्यूचर हेल्थकेयर लीडर्स तैयार करने के संस्थान के विजन पर अपने विचार साझा किए। उनके साथ अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड हॉस्पिटल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सीनियर कंसल्टेंट और एग्जीक्यूटिव एमएचए के एलुमनाई डॉ. अंशुल यादव ने अपने प्रोफेशनल एक्सपीरियंस साझा किए। वहीं, वर्ल्ड बैंक में हेल्थ स्पेशलिस्ट और एग्जीक्यूटिव एमपीएच की पार्टिसिपेंट सुश्री लक्ष्मी श्रीपदा ने प्रोग्राम से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस और लर्निंग शेयर की।

डॉ.पी.आर.सोडानी ने कहा, “हमारे एग्जीक्यूटिव एमपीएच और एमएचए प्रोग्राम्स वर्किंग प्रोफेशनल्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इन प्रोग्राम्स में फ्लेक्सिबिलिटी, मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच और प्रैक्टिकल लर्निंग पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे पार्टिसिपेंट्स अपनी जॉब के साथ-साथ एडवांस्ड नॉलेज को आसानी से अप्लाई कर सकें।”

यह सत्र विशेष रूप से हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, एडमिनिस्ट्रेटर्स, क्लिनिशियंस और पब्लिक हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट्स के लिए आयोजित किया गया था, जो लीडरशिप रोल्स में आगे बढ़ना चाहते हैं। पार्टिसिपेंट्स को प्रोग्राम की फ्लेक्सिबिलिटी, करियर ग्रोथ के अवसर और प्रैक्टिकल लर्निंग के बारे में विस्तृत जानकारी मिली। साथ ही, उन्हें स्पीकर्स के साथ लाइव Q&A सेशन में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

ग्राम रथ अभियान चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवो में जायेंगे प्रचार रथ

  

अजमेर, 6 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषकपशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित यो

जनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।

     जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि बुधवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवपुरीकटसूरापचीपलाकालानाडाकेकड़ी विधानसभा के आलोलीसदारासदारीमेहरूकलांपुष्कर विधानसभा के बडगांवखाजपुराहटूण्डीमायापुरसराधनानसीराबाद विधानसभा के बिठूरभीमपुराचौनपुराराजगढ़ गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।


गुरूवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ

     जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि गुरूवार 7 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भोगादीतगागुन्दासिरोंजभामोलाव केकड़ी विधानसभा के हरपुरासुनारियास्यारबिड़लासदापुरफतेहगढ़ पुष्कर विधानसभा के कडैलखोरीदेवनगरकानसबांसेलीनसीराबाद विधानसभा के पिचौलियाभगवानपुराबुधवाड़ागांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


सफलता की कहानी-1

गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना से किया लाभान्वित

     पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के ग्राम आम्बा मशीना ग्राम पंचायत डूमाडा में आयोजित ग्राम रथ अभियान सरकारी योजना की जानकारी दी गई। नारायण / जीवण मेघवंशी ग्राम आम्बा मशीना ग्राम पंचायत डूमाडा को गोवर्धन जैविक उवर्रक योजना का लाभ मिला। इसमें 10 हजार रुपए का अनुदान मिला।

     इस योजना से निर्मित खाद को फसल में डाला। इससे फसल की स्थिति सामान्य से बेहतर हुई। कोई हानिकारक कीट और रोग का प्रकोप भी नहीं हुआ तथा प्रति यीघा उत्पादन भी बढ़ा और उत्पाद की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।

     प्रार्थी द्वारा सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाया तथा इसके लिए व्यक्तियों को भी अन्य जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओं की जानकारी के लिए भेजे गये ग्राम रथ की सराहना की गई। सरकार का इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

 

सफलता की कहानी-2

मौके पर जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया

ग्राम पंचायत लोहरवाडा पंचायत समिति श्रीनगर पर आयोजित ग्राम रथ अभियान में परिवादी कमला पुत्री श्री जगनाथ की प्रार्थना पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मौके पर परिवादी को जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दिया। इससे लाभान्वित परिवार बहुत खुश हुआ एवं लाभार्थी ने उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

सफलता की कहानी-3

विधवा पेंशन हुआ स्वीकृत

     पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत कानपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान माया देवी पत्नी स्व. फूला निवासी गांय कानपुरा द्वारा अपनी विधवा पेंशन स्वीकृत करवाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिस पर सहायक अभियन्ता तथा उपखण्ड अधिकारी द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौके पर ही प्रार्थिया का पेंशन फॉर्म भरवाकर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया एवं विधवा पेंशन स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया। तुरन्त राहत मिलने से प्रार्थिया माया देवी व उसके परिवार ने ग्राम रथ अभियान में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं विभाग को धन्यवाद दिया।

 

सफलता की कहानी-4

प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला अनुदान

     पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत तबीजी में आयोजित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान ग्राम तबीजी निवासी श्रीमती रुकमा पत्नी सोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान निर्माण हेतु एक लाख 50 हजार रूपये वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त हुआ।

     प्रार्थिया ने सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर अपना स्वयं का पक्का घर बनवाया। इससे उनके परिवार को सुरक्षित एवं बेहतर आवास सुविधा प्राप्त हुई। साथ ही उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी इस योजना के बारे में जागरूक किया तथा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

     साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु संचालित ग्राम रथ अभियान की सराहना की गई एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

सफलता की कहानी-5

लाली को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुदान

     पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत तबीजी में आयोजित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान ग्राम तबीजी निवासी लाली / रतन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान निर्माण हेतु एक लाख 50 हजार रूपये वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त हुआ।

     प्रार्थी ने सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर अपना स्वयं का पक्का घर बनवाया। इससे उनके परिवार को सुरक्षित एवं बेहतर आवास सुविधा प्राप्त हुई। साथ ही उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी इस योजना के बारे में जागरूक किया तथा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

     साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु संचालित ग्राम रथ अभियान की सराहना की गई एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

सफलता की कहानी-6

मौके पर मिला मृत्यु प्रमाण पत्र

     ग्राम पंचायत बनेवड़ा पंचायत समिति श्रीनगर पर आयोजित ग्राम रथ अभियान में परिवादिया चुकी पत्नी श्री रणजीत सिंह के प्रार्थना पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मौके पर परिवादिया के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। इससे लाभान्वित परिवार बहुत खुश हुआ एवं लाभार्थी ने उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

सफलता की कहानी-7

मौके पर मिला जन्म प्रमाण पत्र

     पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत तिहारी में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान ग्रामीण जन श्री धनराज द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी का प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इनकी पुत्री अधिश्री का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। ग्रामीणों ने विभाग द्वारा त्वरित जन्म प्रमाण पत्र धन्यवाद ज्ञापित किया। जारी करवाने की कार्यवाही पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

अजमेर में ट्रोमा केयर की मिसाल: समय पर स्पाइन सर्जरी से टली स्थायी विकलांगता

 रोड एक्सीडेंट के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में बाइक सवार की सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ ए आर गौरी ने की स्पाइन सर्जरी

अजमेर, 6 मई()। सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर स्पाइन इंजरी के मामलों में समय पर सर्जरी मरीज के जीवन और भविष्य दोनों के लिए निर्णायक साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला अजमेर के मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सामने आया, जहां स्पाइन फैक्चर और स्पाइनल कॉर्ड में सूजन से पीड़ित एक युवक को त्वरित सर्जरी के जरिए बड़ी राहत मिली।

दुर्घटना में घायल युवक की स्थिति इतनी गंभीर थी कि शरीर को हल्का सा हिलाने पर भी उसे असहनीय दर्द होता था। जांच में सामने आया कि सिर, हाथ और पैरों की तुलना में रीढ़ की हड्डी को अधिक नुकसान पहुंचा है। स्पाइनल कॉर्ड में सूजन के कारण शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव पड़ने लगा था और मरीज को पेशाब व मल त्याग का अहसास भी कम होने लगा था।

सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. ए. आर. गौरी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि मरीज के एल-1 वर्टीब्रा में फ्रैक्चर था, जिसे सर्जरी के माध्यम से स्थिर (फिक्स) किया गया। साथ ही, रीढ़ के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव कम किया गया, जिससे सूजन नियंत्रित हो सकी।

डॉ. गौरी के अनुसार, यदि समय रहते सर्जरी नहीं की जाती तो मरीज स्थायी रूप से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का शिकार हो सकता था, जिसमें पेशाब और मल त्याग की संवेदना का पूरी तरह खत्म होना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रोमा और स्पाइन इंजरी के मामलों में “गोल्डन ऑवर” के भीतर उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है।

मरीज की पत्नी ने बताया कि उनके पति किशनगढ़ के पास बाइक पर सवार थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर सुविधाओं के अभाव में उन्हें अजमेर के मित्तल हॉस्पिटल लाया गया, जहां एमआरआई जांच में स्पाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 24x7 ट्रोमा केयर यूनिट उपलब्ध है, जहां न्यूरो सर्जन, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, मैक्सिलोफेशियल सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ, गैस्ट्रो व लेप्रोस्कोपिक सर्जन, जनरल एवं प्लास्टिक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट एक ही छत के नीचे समन्वित रूप से सेवाएं देते हैं। इससे जटिल मामलों में मरीज को एक ही ऑपरेशन टेबल पर बहु-विशेषज्ञ उपचार मिल पाता है।

परिजनों ने अस्पताल में मिले त्वरित और समग्र उपचार की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मरीज का इलाज राज्य सरकार की ईएसआईसी योजना के अंतर्गत किया गया, जिससे उसे आर्थिक राहत भी मिली।

जल संसाधन केबिनेट मंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन

अजमेर, 6 मई 2026 राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग के केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत  ने बुधवार  को अपना जन्मदिन मीनू स्कूल, चाचियावास में दिव्यांग बच्चों के साथ सादगी एवं सेवा भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की सुविधा के लिए 11 कूलर भेंट किए।

कार्यक्रम में मंत्री श्री रावत का स्वागत दिव्यांग बच्चों द्वारा पारंपरिक रूप से रोली, मौली एवं कुमकुम तिलक लगाकर किया गया। विद्यालय की वोकेशनल कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार किया गया जन्मदिन कार्ड एवं आकर्षक फोटो फ्रेम भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संस्था के संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए कूलर उपलब्ध करवाना एक संवेदनशील एवं सराहनीय पहल है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री रावत ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की विशेष शक्ति हैं और उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भरता के लिए समाज को संवेदनशील होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था परिवार द्वारा मंत्री जी का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष अमित भंसाली, पुष्कर नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन कमल पाठक, अर्जुन रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर शर्मा द्वारा किया गया।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992

डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट

 

उत्तर पश्चिम रेलवेअजमेर मंडल के रेल कर्मियों ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई श्री ऋषि बजाज की त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री का ट्रेन में छूटा कीमती एप्पल टैबलेट सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला यात्री अपनी सहेली के साथ गाड़ी संख्या 19032 (योग नगरी ऋषिकेश - साबरमती एक्सप्रेस) के कोच संख्या B-2, बर्थ संख्या 8 पर हरिद्वार से अजमेर तक की यात्रा कर रही थी। मंगलवार सुबह अजमेर स्टेशन पर उतरते समय वे अपना कीमती टैबलेट (कीमत लगभग 1.5 लाख) बर्थ पर ही भूल गईं।

ट्रेन के अजमेर से रवाना होने के बाद यात्री को टैबलेट छूटने का अहसास हुआ। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई।  ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई श्री ऋषि बजाज को सुबह लगभग 11:00 बजे कंट्रोल से मैसेज मिला। उन्होंने बिना समय गंवाए चलती ट्रेन में कोच B-2 की बर्थ संख्या 7-8 की जांच कीजहाँ उन्हें वह टैबलेट सुरक्षित मिल गया।

श्री ऋषि बजाज ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और महिला यात्री से संपर्क किया। महिला यात्री के अनुरोध परउनके आबू रोड स्थित परिचित को आरपीएफ के माध्यम से टैबलेट पूरी कागजी कार्रवाई के बाद सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने रेलवे प्रशासन और तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने भी श्री ऋषि बजाज द्वारा किये गए कार्य की सराहना करते हुए कहा की यह कार्य रेल सेवा की विश्वसनीयता और कर्मचारियों की सजगता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

  *मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक

अजमेर मंडलउत्तर पश्चिम रेलवे*

सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता : नन्हे हाथों ने दिखाया खेल का रोमांच

अजमेर, 06 मई, यहां खेली जा रही सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता में नन्ने टेनिस सितारो ने मैदान में खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरते हुए खेल के रोमांच को नई उचाईयां दी।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह के तत्वावधान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में कुन्दन नगर स्थित राजपूत छात्रावास, हिलव्यू टेनिस एकेडमी में बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों के टेनिस मुकाबले आयोजित हुए।
आयोजन सचिव अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भरत सिंह चौहान के अनुसार छात्र वर्ग 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबलों में तरंक ने विहान को 4-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में वरुण का मुकाबला अभिराज से हुआ, जिसमें उसे 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। अन्य मुकाबलों में राज ने नरेन्द्र को 4-0 से तथा युवराज ने अपने प्रतिद्वंदी को 4-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में आयुष ने राज को 7-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग (12 वर्ष से कम आयु) में शिया एवं नविका के बीच पहला सेमीफाइनल तथा परीधी और पीहू के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पूर्व मुकाबलों में शिया ने उमिका को 4-0 से, नविका ने तन्वी को 4-0 से, परीची ने आध्या को 4-1 से तथा पीहू ने कनिष्क को 4-1 से हराया।
छात्र वर्ग (14 वर्ष से कम आयु) में सुशांत ने मयूर को 5-0 से हराया। अधिराज ने वंश को 5-1 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में अर्जुन को वॉकओवर मिला, लेकिन अगले मुकाबले में नक्श के विरुद्ध उसे 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।
तैयारी बैठक कल
सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारो समिति द्वारा आयोजन मुख्य समारोह 17 मई 2026 रविवार को सांय 6 बजे से तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, अजमेर पर भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर दिनांक 07 मई 2026 को सायं 5 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स स्थित रसोई बैक्वेंट हॉल में बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य समारोह के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विनीत लोहिया
मो. 9549860966

राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने को महिला कांग्रेस द्वारा पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन

पियुष सुराणा पर भाजपा प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा स्याही छिड़कने व मारपीट मामले व राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने को लेकिन महिला कांग्रेस द्वारा माननीय पुलिस अधिक्षक महोदय का दिया ज्ञापन
आज दिनांक 06 मई - अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल के नेतृत्व में आज गंज थाने में पियुष सुराणा पर भाजपा प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा स्याही छिड़कने एवं मारपीट करने के मामले में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने के तथा उन्हे गिरफतार करने के सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौप कर अपना रोष प्रकट किया गया।
यह जानकारी देते हुए महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने बताया कि दिनांक 01 मई 2026 को पियुष सुराणा द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री पर सोशल मिडिया के माध्यम से अभद्र एवं अशलील टिप्पणी करने के मामले में गंज थाना पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 129/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस उन्हें पकडकर गंज थाने में ले आई। पुलिस कस्टडी में ही सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती भारती श्रीवास्तव तथा उनके साथ आई महिलाओं के द्वारा राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए पियुष सुराणा पर स्याही छिड़की, मारपीट एवं गाली गलौच की गई थी। इस सम्बन्ध में पुलिस विभाग द्वारा उन महिलाओं के विरूद्ध मुकदमा संख्या 130/2026 दर्ज किया गया। परन्तु उक्त मुकदमे में राजकार्य की बाधाओं की धाराओं को नहीं जोड़ा गया, ना ही उन पर कोई कार्यवाही की गई। जबकि पुलिस कस्टडी में किया गया उक्त कार्य एक गंभीर कृत्य था, जिस सम्बन्ध में गंज थाने के एसएचओ महावीर जी सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर कर कार्यवाही की गई। परन्तु इसके उपरान्त भी उक्त दोषी महिलाओं को ना तो शांति भंग में गिरफतार किया गया ना ही उन पर राजकार्य में बाधा की कार्यवाही की गई। उन पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। उक्त महिला भाजपा की पदाधिकारी होने के कारण से उनको बचाने का प्रयास भाजपा सरकार एवं भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है तथा पुलिस उनके दबाव से कार्य कर रही है। आमजन में पुलिस की निष्पक्ष छवी स्थापित करने हेतु उन महिलाओं पर कार्यवाही की जानी चाहिए तथा उनकी गिरफतारी की जानी चाहिए।
ज्ञापन में यह मांग की गई है कि उक्त महिलाओं पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा गिरफतारी की जाकर उन पर कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, इन्द्रा सुणिया, भंवर कंवर राठौड, सरोज गहलोत, शहनाज आलम, पुष्पा राजोरिया, रंजनी कहार, धनवन्ती, पूर्णिमा बुन्देल, स्नेहलता अग्रवाल, पवन सुराणा, हर देवी व दुर्गा सहित काफी संख्या में महिला पदाधिकारी मौजूद रही।
 
    (लक्ष्मी बुन्देल)
    अध्यक्ष
    मो. 9462505487

पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन

 क्षेत्र के पत्रकारों सहित गणमान्य लोगो ने दी बधाई

 
नसीराबाद अजमेर कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप राय ने बुधवार को अपना जन्मदिवस सादगी व सेवा कार्य के साथ मनाया ।
रॉय ने अपने दिन की शुरुआत अपने स्वर्गीय माता पिता  के चित्र के समक्ष नमन कर  सुबह कबूतरों को दाना व गायो को हरा चारा व गुड खिलाकर कस्बे के मंदिरों में दर्शन कर दिन की शुरुआत की
दोपहर में पत्रकार दिलीप रॉय ने फ्रामंजी चौक पर स्थित प्रेस कार्यालय पर अपने क्षेत्र के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार अतुल सेठी  के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर केक काटकर सादगी के साथ जन्मदिवस मनाया
 इस मौके पर मौजूद क्षेत्र के पत्रकार अजीत सेठी हरीश गोमा योगेश परिहार, निखिल गुर्जर देव गुर्जर अशोक लोढ़ा अनिल लोहरे दिलीप सैन  योगेन्द बुलचंदानी रोहित जैन व गणमान्य लोगो ने  को माला पहनाकर रॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।