सोमवार, 19 अगस्त 2024

भाई मुंसिफ, बहिन सोनू चितारा चौधरी


धर्म और राजनीति से ऊपर है भाई बहन का रिश्ता। भाजपा नेता मुंसिफ अली खान हर वर्ष अपनी बहन सोनू चितारा चौधरी से राखी बंधवाते हैं। 

पिछले 10 साल से हर वर्ष निभा रहे हैं रिश्ता। हर सुख दुख में बहन के साथ निभाते हैं। मुंसिफ अली खान मुस्लिम है और सोनू चौधरी हिन्दू है। यही नहीं सोनू चौधरी कांग्रेस पार्टी की नेता है और मेड़ता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भी रह चुकी है, वहीं मुंसिफ अली खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। अलग अलग राजनीतिक विचारधारा भले हो लेकिन दोनों का रिश्ता मजबूत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें