पियुष सुराणा पर भाजपा प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा स्याही छिड़कने व मारपीट मामले व राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने को लेकिन महिला कांग्रेस द्वारा माननीय पुलिस अधिक्षक महोदय का दिया ज्ञापन
आज दिनांक 06 मई - अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल के नेतृत्व में आज गंज थाने में पियुष सुराणा पर भाजपा प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा स्याही छिड़कने एवं मारपीट करने के मामले में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने के तथा उन्हे गिरफतार करने के सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौप कर अपना रोष प्रकट किया गया।
यह जानकारी देते हुए महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने बताया कि दिनांक 01 मई 2026 को पियुष सुराणा द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री पर सोशल मिडिया के माध्यम से अभद्र एवं अशलील टिप्पणी करने के मामले में गंज थाना पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 129/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस उन्हें पकडकर गंज थाने में ले आई। पुलिस कस्टडी में ही सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती भारती श्रीवास्तव तथा उनके साथ आई महिलाओं के द्वारा राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए पियुष सुराणा पर स्याही छिड़की, मारपीट एवं गाली गलौच की गई थी। इस सम्बन्ध में पुलिस विभाग द्वारा उन महिलाओं के विरूद्ध मुकदमा संख्या 130/2026 दर्ज किया गया। परन्तु उक्त मुकदमे में राजकार्य की बाधाओं की धाराओं को नहीं जोड़ा गया, ना ही उन पर कोई कार्यवाही की गई। जबकि पुलिस कस्टडी में किया गया उक्त कार्य एक गंभीर कृत्य था, जिस सम्बन्ध में गंज थाने के एसएचओ महावीर जी सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर कर कार्यवाही की गई। परन्तु इसके उपरान्त भी उक्त दोषी महिलाओं को ना तो शांति भंग में गिरफतार किया गया ना ही उन पर राजकार्य में बाधा की कार्यवाही की गई। उन पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। उक्त महिला भाजपा की पदाधिकारी होने के कारण से उनको बचाने का प्रयास भाजपा सरकार एवं भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है तथा पुलिस उनके दबाव से कार्य कर रही है। आमजन में पुलिस की निष्पक्ष छवी स्थापित करने हेतु उन महिलाओं पर कार्यवाही की जानी चाहिए तथा उनकी गिरफतारी की जानी चाहिए।
ज्ञापन में यह मांग की गई है कि उक्त महिलाओं पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा गिरफतारी की जाकर उन पर कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, इन्द्रा सुणिया, भंवर कंवर राठौड, सरोज गहलोत, शहनाज आलम, पुष्पा राजोरिया, रंजनी कहार, धनवन्ती, पूर्णिमा बुन्देल, स्नेहलता अग्रवाल, पवन सुराणा, हर देवी व दुर्गा सहित काफी संख्या में महिला पदाधिकारी मौजूद रही।
(लक्ष्मी बुन्देल)
अध्यक्ष
मो. 9462505487

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें