बुधवार, 6 मई 2026

जल संसाधन केबिनेट मंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन

अजमेर, 6 मई 2026 राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग के केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत  ने बुधवार  को अपना जन्मदिन मीनू स्कूल, चाचियावास में दिव्यांग बच्चों के साथ सादगी एवं सेवा भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की सुविधा के लिए 11 कूलर भेंट किए।

कार्यक्रम में मंत्री श्री रावत का स्वागत दिव्यांग बच्चों द्वारा पारंपरिक रूप से रोली, मौली एवं कुमकुम तिलक लगाकर किया गया। विद्यालय की वोकेशनल कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार किया गया जन्मदिन कार्ड एवं आकर्षक फोटो फ्रेम भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संस्था के संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए कूलर उपलब्ध करवाना एक संवेदनशील एवं सराहनीय पहल है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री रावत ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की विशेष शक्ति हैं और उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भरता के लिए समाज को संवेदनशील होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था परिवार द्वारा मंत्री जी का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष अमित भंसाली, पुष्कर नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन कमल पाठक, अर्जुन रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर शर्मा द्वारा किया गया।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992

डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट

 

उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल के रेल कर्मियों ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई श्री ऋषि बजाज की त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री का ट्रेन में छूटा कीमती एप्पल टैबलेट सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला यात्री अपनी सहेली के साथ गाड़ी संख्या 19032 (योग नगरी ऋषिकेश - साबरमती एक्सप्रेस) के कोच संख्या B-2, बर्थ संख्या 8 पर हरिद्वार से अजमेर तक की यात्रा कर रही थी। मंगलवार सुबह अजमेर स्टेशन पर उतरते समय वे अपना कीमती टैबलेट (कीमत लगभग ₹1.5 लाख) बर्थ पर ही भूल गईं।

ट्रेन के अजमेर से रवाना होने के बाद यात्री को टैबलेट छूटने का अहसास हुआ। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई।  ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई श्री ऋषि बजाज को सुबह लगभग 11:00 बजे कंट्रोल से मैसेज मिला। उन्होंने बिना समय गंवाए चलती ट्रेन में कोच B-2 की बर्थ संख्या 7-8 की जांच की, जहाँ उन्हें वह टैबलेट सुरक्षित मिल गया।

श्री ऋषि बजाज ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और महिला यात्री से संपर्क किया। महिला यात्री के अनुरोध पर, उनके आबू रोड स्थित परिचित को आरपीएफ के माध्यम से टैबलेट पूरी कागजी कार्रवाई के बाद सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने रेलवे प्रशासन और तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने भी श्री ऋषि बजाज द्वारा किये गए कार्य की सराहना करते हुए कहा की यह कार्य रेल सेवा की विश्वसनीयता और कर्मचारियों की सजगता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

  *मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक

अजमेर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे*

सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता : नन्हे हाथों ने दिखाया खेल का रोमांच

अजमेर, 06 मई, यहां खेली जा रही सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता में नन्ने टेनिस सितारो ने मैदान में खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरते हुए खेल के रोमांच को नई उचाईयां दी।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह के तत्वावधान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में कुन्दन नगर स्थित राजपूत छात्रावास, हिलव्यू टेनिस एकेडमी में बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों के टेनिस मुकाबले आयोजित हुए।
आयोजन सचिव अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भरत सिंह चौहान के अनुसार छात्र वर्ग 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबलों में तरंक ने विहान को 4-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में वरुण का मुकाबला अभिराज से हुआ, जिसमें उसे 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। अन्य मुकाबलों में राज ने नरेन्द्र को 4-0 से तथा युवराज ने अपने प्रतिद्वंदी को 4-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में आयुष ने राज को 7-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग (12 वर्ष से कम आयु) में शिया एवं नविका के बीच पहला सेमीफाइनल तथा परीधी और पीहू के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पूर्व मुकाबलों में शिया ने उमिका को 4-0 से, नविका ने तन्वी को 4-0 से, परीची ने आध्या को 4-1 से तथा पीहू ने कनिष्क को 4-1 से हराया।
छात्र वर्ग (14 वर्ष से कम आयु) में सुशांत ने मयूर को 5-0 से हराया। अधिराज ने वंश को 5-1 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में अर्जुन को वॉकओवर मिला, लेकिन अगले मुकाबले में नक्श के विरुद्ध उसे 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।
तैयारी बैठक कल
सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारो समिति द्वारा आयोजन मुख्य समारोह 17 मई 2026 रविवार को सांय 6 बजे से तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, अजमेर पर भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर दिनांक 07 मई 2026 को सायं 5 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स स्थित रसोई बैक्वेंट हॉल में बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य समारोह के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विनीत लोहिया
मो. 9549860966

राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने को महिला कांग्रेस द्वारा पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन

पियुष सुराणा पर भाजपा प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा स्याही छिड़कने व मारपीट मामले व राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने को लेकिन महिला कांग्रेस द्वारा माननीय पुलिस अधिक्षक महोदय का दिया ज्ञापन
आज दिनांक 06 मई - अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल के नेतृत्व में आज गंज थाने में पियुष सुराणा पर भाजपा प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा स्याही छिड़कने एवं मारपीट करने के मामले में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने के तथा उन्हे गिरफतार करने के सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौप कर अपना रोष प्रकट किया गया।
यह जानकारी देते हुए महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने बताया कि दिनांक 01 मई 2026 को पियुष सुराणा द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री पर सोशल मिडिया के माध्यम से अभद्र एवं अशलील टिप्पणी करने के मामले में गंज थाना पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 129/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस उन्हें पकडकर गंज थाने में ले आई। पुलिस कस्टडी में ही सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती भारती श्रीवास्तव तथा उनके साथ आई महिलाओं के द्वारा राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए पियुष सुराणा पर स्याही छिड़की, मारपीट एवं गाली गलौच की गई थी। इस सम्बन्ध में पुलिस विभाग द्वारा उन महिलाओं के विरूद्ध मुकदमा संख्या 130/2026 दर्ज किया गया। परन्तु उक्त मुकदमे में राजकार्य की बाधाओं की धाराओं को नहीं जोड़ा गया, ना ही उन पर कोई कार्यवाही की गई। जबकि पुलिस कस्टडी में किया गया उक्त कार्य एक गंभीर कृत्य था, जिस सम्बन्ध में गंज थाने के एसएचओ महावीर जी सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर कर कार्यवाही की गई। परन्तु इसके उपरान्त भी उक्त दोषी महिलाओं को ना तो शांति भंग में गिरफतार किया गया ना ही उन पर राजकार्य में बाधा की कार्यवाही की गई। उन पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। उक्त महिला भाजपा की पदाधिकारी होने के कारण से उनको बचाने का प्रयास भाजपा सरकार एवं भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है तथा पुलिस उनके दबाव से कार्य कर रही है। आमजन में पुलिस की निष्पक्ष छवी स्थापित करने हेतु उन महिलाओं पर कार्यवाही की जानी चाहिए तथा उनकी गिरफतारी की जानी चाहिए।
ज्ञापन में यह मांग की गई है कि उक्त महिलाओं पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा गिरफतारी की जाकर उन पर कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, इन्द्रा सुणिया, भंवर कंवर राठौड, सरोज गहलोत, शहनाज आलम, पुष्पा राजोरिया, रंजनी कहार, धनवन्ती, पूर्णिमा बुन्देल, स्नेहलता अग्रवाल, पवन सुराणा, हर देवी व दुर्गा सहित काफी संख्या में महिला पदाधिकारी मौजूद रही।
 
    (लक्ष्मी बुन्देल)
    अध्यक्ष
    मो. 9462505487

पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन

 क्षेत्र के पत्रकारों सहित गणमान्य लोगो ने दी बधाई

 
नसीराबाद अजमेर कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप राय ने बुधवार को अपना जन्मदिवस सादगी व सेवा कार्य के साथ मनाया ।
रॉय ने अपने दिन की शुरुआत अपने स्वर्गीय माता पिता  के चित्र के समक्ष नमन कर  सुबह कबूतरों को दाना व गायो को हरा चारा व गुड खिलाकर कस्बे के मंदिरों में दर्शन कर दिन की शुरुआत की
दोपहर में पत्रकार दिलीप रॉय ने फ्रामंजी चौक पर स्थित प्रेस कार्यालय पर अपने क्षेत्र के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार अतुल सेठी  के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर केक काटकर सादगी के साथ जन्मदिवस मनाया
 इस मौके पर मौजूद क्षेत्र के पत्रकार अजीत सेठी हरीश गोमा योगेश परिहार, निखिल गुर्जर देव गुर्जर अशोक लोढ़ा अनिल लोहरे दिलीप सैन  योगेन्द बुलचंदानी रोहित जैन व गणमान्य लोगो ने  को माला पहनाकर रॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।