गुरुवार, 20 अगस्त 2026

_*आरपीएससी ने जारी किया 1से 10 सितंबर तक का साक्षात्कार कार्यक्रम*_

अजमेर, 20 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग और कॉलेज शिक्षा विभाग तथा संस्कृत शिक्षा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 


आयोग सचिव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत साक्षात्कार 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

_*साक्षात्कार कार्यक्रम*_

*लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती 2023* के अंतर्गत साक्षात्कार का सातवां चरण 1 से 10 सितंबर 2026

_*सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती (सहायक आचार्य - 2024:*_

ऑबस्टेट्रीक्स एंड गायनेकोलॉजी (ब्रॉड स्पेशियलिटी):1 से 3 सितंबर 2026 तक

फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (ब्रॉड स्पेशियलिटी): 10 सितंबर 2026

_*सहायक आचार्य  (संस्कृत शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2024:*_

हिंदी (द्वितीय चरण) : 1 से 10 सितंबर 2026 

_*सहायक आचार्य  (कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2025:*_

अंग्रेजी: 7 से 9 सितंबर 2026

एबीएसटी: 7 से 10 सितंबर 2026

साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र में फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें