गुरुवार, 20 अगस्त 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर-खाजूलाल चौहान

 सतोलिया में क्वीन मैरी तथा मायापुर स्कूल व खो खो में टांक ग्लोबल स्कूल ने जीते दोनों खिताब

गुरूवार 22 अगस्त को बलिदानी राणा रतनसिंह के शौर्य पर संगोष्ठी का आयोजन

अजमेर 20 अगस्त सिंधुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्वीन मेरी स्कूल तथा मायापुर स्कूल ने सतोलिया के खिताब जीते वही खो-खो प्रतियोगिताओं में टॉक ग्लोबल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों के खिताब पर कब्जा जमाया।

         हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित महाराजा दाहरसेन स्मारक परिसर में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, खेलकूद स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर महाराजा दाहरसेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके समस्त परिवार के बलिदान को याद किया।
        पूर्व उपमहापौर संपत सांखला ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सिंधुपति महाराज दाहरसेन एक इतिहास पुरुष थे जिनके जीवन से प्रेरणा लेकर नए समाज का निर्माण करें। समारोह समिति के संयोजक राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन एक सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने आक्रांताओं का सफाया करने के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल तकनीकी अधिकारी विनीत लोहिया ने की। भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने आए विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चों को कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं जीवन में नया उत्साह जाग्रत करती है।

आज के परिणाम सतोलिया बालक वर्ग विजेता क्वीन मैरी सी.सै.स्कूल अजमेर, उपविजेता टीम रा.उ.मा.वि.मायापुर सतोलिया बालिका वर्ग मे विजेता रा.उ.मा.वि.मायापुर,उपविजेता टीम मैस्कॉट द स्कूल अजमेर रहे।

खो-खो बालक वर्ग विजेता टांक ग्लोबल स्कूल अजमेर, उपविजेताः- मैस्कॉट द स्कूल अजमेर खो-खो बालिका वर्ग मे विजेता टांक ग्लोबल स्कूल अजमेर, उपविजेता रा.उ.मा.वि.मायापुर ओपन वर्ग की पुरूष खो-खो प्रतियोगिता मे विजेता टीम क्वीन मैरी स्पोर्टस एकेडमी, उपविजेता टीम मैस्कॉट द स्पोर्टस एकेडमी ओपन वर्ग की महिला खो-खो प्रतियोगिता मे विजेता टीम मैस्कॉट द स्पोर्टस एकेडमी, उपविजेता टीम रूटस एकेडमी अजमेर रही।  
      प्रतियोगिता के सफल आयोजन मे  रमेश एच. लालवाणी, सीताराम बच्चाणी, शैलेन्द्र परमार, सुशील भागचंदाणी व निर्णायको में किशोर कुमार मारोठियॉ, अक्षय चतुर्वेदी, शराफत खान, सुरेन्द्र पाल सिंह संधू, अमित सिंह,निकिता कुमारी गौतम, गजेन्द्र सिंह तॅवर, मोनिका रावत विक्रम सिंह राठौड़, भागचन्द जाट, अनिता रावत प्रमुख रहे।
        विजेताओं को आगामी 23 अगस्त को प्रातः 9 बजे सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

कल गुरूवार को राणा रतन सिंह पर होगी संगोष्ठी का आयोजन
       संयोजक शैलेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि गुरूवार 21 अगस्त सांय 4.30 बजे से स्मारक पर 1857 की क्रांति में बलिदानी राणा रतनसिंह के शौर्य पर संगोष्ठी का आयोजन जायेगा।
कवंलप्रकाश किशनानी,
मो.9829070059

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें