गुरुवार, 20 अगस्त 2026

फिल्म ‘मस्त महिला मंडली’ की स्क्रीनिंग 23 अगस्त को जयपुर में

 


जयपुर। मुंबई की 10 महिलाओं द्वारा स्मार्टफोन के माध्यम से तैयार की गई 72 मिनट की सामुदायिक डॉक्यूमेंट्री ‘मस्त महिला मंडली’ की फिल्म स्क्रीनिंग जयपुर में 23 अगस्त को दोपहर 12 से 3 बजे तक जवाहर कला केंद्र, रंगायन में आयोजित की जाएगी। यह पहल गैर-सरकारी संगठन कोरो इंडिया के ‘ राइट टू पी– पेशाब का अधिकार’ अभियान से जुड़ी महिलाओं की सामुदायिक यात्रा पर आधारित है। 

जयपुर में आयोजित होने वाले फिल्म स्क्रीनिंग का उद्देश्य महिलाओं और समुदाय के अनुभवों को स्मार्टफोन के माध्यम से दर्ज करने, अपनी कहानी स्वयं कहने तथा सामुदायिक मुद्दों पर फिल्म और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने की समझ विकसित करना है।

कार्यक्रम में ‘मस्त महिला मंडली’ द्वारा  मोबाइल से फिल्म बनाने, कहानी को व्यवस्थित करने, इंटरव्यू एवं अनुभवों को रिकॉर्ड करने तथा स्थानीय मुद्दों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने लाने से संबंधित अनुभव साझा किये  जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, ‘मस्त महिला मंडली’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि महिलाओं द्वारा अपने अनुभवों और अधिकारों को अपनी आवाज में सामने लाने की सामुदायिक पहल है। इसी दृष्टि से जयपुर में होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम भी महिलाओं की भागीदारी और सामुदायिक नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभवों, महिलाओं की भागीदारी और सामुदायिक सिनेमा की संभावनाओं पर संवाद भी किया जाएगा।

 

 

संपर्क-

दीपचन्द माली (स्टेट लीड   कोरो इंडिया राजस्थान ) मोबाइल- 9414322685

बाबूलाल नागा (मीडिया प्रतिनिधि) मोबाइल – 9829165513  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें