शुक्रवार, 22 मई 2026

श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस का ज्ञापन

अजमेर/ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में विभाग के पदाधिकारीओ ने जिला कलेक्टर एवं जिला एसपी को जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा। गौरतलब है कि अजमेर पुष्कर घाटी में श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के नाम दर्ज एक गाड़ी ने भयंकर दुर्घटना करते हुए कोली समाज के रवि नामक एक युवक को कुचल दिया था जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई थी।अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ यादव ने ज्ञापन में इस दुर्घटना को लेकर मंदिर प्रशासन पर और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।यादव ने कहा की रवि अपने पूरे परिवार का लालन पालन कर रहा था। वह चार बहनों में इकलौता भाई था जिस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।परिवार में दो बहनों की शादी अभी होना बाकी है और उनका मकान भी अभी कर्जे में है।ऐसे में परिवार से कमाऊ सदस्य का यूँ चला जाना बेहद दुखद है। उन्होंने मंदिर प्रशासन पर उंगली उठाते हुए कहा कि बड़े महंत लोगों को अपने प्रवाचनों में संयम,संस्कार और मर्यादा की बात कर्ता है परणतु जमीनी स्टार पर उनके खुद के चेले चापाटे भोग विलासीता की जिंदागी जी रहे होते हैं।गाड़ी में शराब एवं अन्य मादक पद्धार्थो का मिलना भी दुःखद है। यादव ने साफ कहा की यदी दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो विभाग बड़ा आंदोलन करेेगा और न्याय के लिए सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेगा। जिला कलेक्टर से मिलने के बाद उन्होंने विभाग को जल्द ही न्याय उचित करवाई करने का अशवासन दिया है।

ज्ञापन देने में एडवोकेट रमेश गारवाल,एडवोकेट केसी जोनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश खिंची, रवी बैरवा,ललित जारवाल,किशोर कुमार,धरमेंद्र देवल,हुकूमचंद, विजय चौहान, ओम प्रकाश,अक्ष्य ललित बैरवाल,गुलाब जारोटियां समीर,सुनील कुमार वर्मा,अजय वर्मा,राहुल आदि शामिल थे।

सौरभ यादव 
अध्यक्ष:-अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।
9214544444

जैव विविधता संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास करने होंगे- योगेश सोनी

 हमें प्रकृति का विनाशक नहीं संरक्षक बनना होगा- भरत भार्गव 

नसीराबाद। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो अजमेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री बालाजी आईटीआई , भवानी खेड़ा में किया गया। श्री बालाजी आईटीआई के संस्थापक योगेश सोनी ने कहा कि हमें जैव विविधता संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास करने होंगे इसके लिए हमे प्रकृति के अति दोहन को रोकना होगा, एकल यूज़ प्लास्टिक, रासायनिक खादो का उपयोग सीमित करते हुए जल, ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण पर जोर देना होगा। 

कार्यक्रम में जानकारी देते केंद्रीय संचार ब्यूरो अजमेर के प्रभारी भरत भार्गव ने  बताया कि अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 में को मनाया जाता है, इसका उद्देश्य पृथ्वी पर जीवों और पारिस्थितिकी तंत्र की विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है, भार्गव ने कहा कि जैव विविधता हमें शुद्ध हवा ,पानी, भोजन और जीवन रक्षक औषधीय प्रदान करती है इसलिए हमारी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है हमें प्रकृति का विनाशक नहीं संरक्षक बनना होगा।

कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया गया कि जैव विविधता हमें शुद्ध हवा, पानी, भोजन और जीवन रक्षक औषधियाँ प्रदान करती है। हमारा अस्तित्व प्रकृति से है, इसलिए हमारी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। हमें अब प्रकृति का विनाशक नहीं, बल्कि उसका सच्चा संरक्षक बनना होगा। कार्यक्रम में दी गई जानकारी के आधार पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

500 अशक्त गोवंश को हरा चारा अर्पण किया गया

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा लोहागल में स्थापित श्री पुष्कर गो आदि पशुशाला में निवास कर रही 500 से अधिक गऊ माताओं को हराचारा अर्पण किया गया 

क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि क्लब के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन आर पी अग्रवाल एवं लायन सुषमा अग्रवाल के सहयोग से अल सुबह ही गोवंश को रिचका एवं हराचारा अर्पण किया गया
अंत में कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी ने अग्रवाल दंपति के सेवा भाव के प्रति आभार जताया
इस अवसर पर गो शाला कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे

“योग से स्वास्थ्य, प्राणायाम से ऊर्जा: अजमेर में 25 मई से निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर”

 भजनगंज स्थित टोरंटो पैलेस में होगा आयोजन, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अनीता भदेल करेंगी उद्घाटन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर दक्षिण  श्री सनातन संस्कृति संरक्षण प्रन्यास एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 मई से भजनगंज स्थित 9 नंबर पेट्रोल पंप के पास टोरंटो पैलेस में प्रातः 5:30 बजे से निशुल्क योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक नियमित रूप से संचालित होगा। शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजमेर दक्षिण श्रीमती अनीता भदेल द्वारा किया जाएगा।

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के कार्य पद्धति प्रमुख डॉ. स्वतंत्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम की वैज्ञानिक एवं पारंपरिक पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आवर्तन ध्यान, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, शोधन क्रियाएं एवं शरीर-मन को स्वस्थ रखने वाले विशेष अभ्यास शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि यह शिविर केवल सामान्य नागरिकों के लिए ही नहीं, बल्कि विवेकानंद केंद्र की प्रशिक्षण पद्धति के अनुसार योग शिक्षकों के लिए भी विशेष रूप से उपयोगी रहेगा। शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित योग शिक्षक समाज में स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय योग परंपरा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग एवं प्राणायाम मानसिक तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अनिद्रा एवं अन्य जीवनशैली जनित रोगों से बचाव का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर में ऊर्जा, सकारात्मकता, एकाग्रता एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। साथ ही व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित जीवन जीने में सक्षम बनता है।

शिविर में महिला एवं पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ 3×6 की दरी अथवा योग मैट एवं पानी की बोतल अवश्य लेकर आएं। आयोजन समिति ने अधिकाधिक नागरिकों से इस स्वास्थ्यवर्धक अभियान से जुड़कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

बूंदी में 24 मई को होगा “बूंदी साहित्य-संस्कृति संवाद 2026”

 साहित्य, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन

राजस्थान सरकार के संस्कृति विभाग ने भी साहित्यिक आंदोलन में सहभागिता के दिए निर्देश

बूंदी, 21 मई।
वर्ष 2010 से निरंतर जारी 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में 24 मई 2026, रविवार को बूंदी में “बूंदी साहित्य-संस्कृति संवाद 2026” का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, लुप्त होती लोक एवं पारंपरिक कलाओं के संरक्षण तथा युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विमर्श होगा।

कार्यक्रम में साहित्यिक परिचर्चा, परिसंवाद और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश के साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार, शिक्षाविद, युवा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े बुद्धिजीवी भाग लेंगे। आयोजन बूंदी स्थित “द ब्लू डोर”, प्लॉट नंबर 1, उज्जीवन बैंक के ऊपर आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा।

वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार अनिल सक्सेना ‘ललकार’ ने बताया कि पिछले कई वर्षों से राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं पंचायत स्तर तक साहित्यिक और सांस्कृतिक संवादों के माध्यम से समाज को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और जनचेतना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा, साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

इस आयोजन की विशेष बात यह भी है कि राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा प्रदेश की विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक अकादमियों को इस साहित्यिक आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। शासन उप सचिव बृजमोहन नोगिया द्वारा जारी पत्र में संबंधित अकादमियों को आवश्यक समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।

आयोजन से जुड़े अशोक लोढ़ा और शाश्वत सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल साहित्यिक चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना, संवाद और सकारात्मक वैचारिक वातावरण तैयार करना भी है।

आयोजकों ने साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

अनिल सक्सेना 'ललकार'
संस्थापक
21वीं सदी का राजस्थान साहित्यिक आंदोलन
9799535670