अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए वेबसाइट पर डेटा उपलब्ध,एसएमएस से भी जा रहा अलर्ट
- फेच एप्लीकेशन का विकल्प- यदि किसी अभ्यर्थी ने अपनी पूर्व की एसएसओ आईडी बदल ली है, तो वे फेच एप्लीकेशन फार्म के माध्यम से अपना पुराना रिकॉर्ड नए प्रोफाइल में स्थानांतरित कर लें।
- निशुल्क करवा सकते है मोबाइल नंबर तथा ईमेल आइडी अपडेट- अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर तथा ईमेल आइडी परिवर्तित होने के कारण ओटीपी वेरिफिकेशन में नहीं होने की स्थिति में आयोग कार्यालय से संपर्क कर इन्हें संशोधित करवाने के उपरांत एप्लीकेशन फेच कर सकते हैं। एसआई भर्ती पुनः परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों हेतु यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
- नो-चेंज अभ्यर्थियों के लिए भी लॉग-इन अनिवार्य- जिन अभ्यर्थियों को अपने विवरण में कोई संशोधन नहीं करना है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से एक बार अपना फॉर्म एडिट मोड में खोलना होगा। वहां अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की सहमति देनी होगी।
- ओटीपी आधारित फाइनल सबमिशन- सहमति के पश्चात फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक कर पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना अनिवार्य है। इस अंतिम प्रमाणीकरण के बिना आवेदन की प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी।
- इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी सम्मिलित होने के पात्र हैं, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती के अंतर्गत आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, भर्ती परीक्षा स्कीम एवं सिलेबस तथा अन्य समस्त नियम व शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी मूल विज्ञापन तथा 7 जून 2021 को जारी शुद्धि-पत्र के अनुसार ही यथावत रहेंगी। अभ्यर्थी प्रामाणिक व अद्यतन सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
- जिन अभ्यर्थियों के विरूद्ध एसआई भर्ती परीक्षा-2021 की शुचिता भंग करने के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उन्हें 16 मई से शुरू होने वाली एप्लीकेशन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे प्रकरण के तथ्यों का सूक्ष्मतापूर्वक अध्ययन करते हुये प्रत्येक प्रकरण पर विधिसम्मत निर्णय लिया जाकर तद्नुसार कार्यवाही कर परीक्षा आयोजन से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचित किया जाएगा।




