अजमेर। वरिष्ठ समाजसेवी गजेंद्र पंचोली ने हाल ही में भारत विकास परिषद, संयोगिता शाखा पंचशील, अजमेर की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान मध्य प्रांत के संयुक्त सचिव डॉ. सुरेश गाबा की प्रेरणा से उन्होंने परिषद से जुड़कर सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।पंचोली ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जिससे जुड़ना उनके लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर कमल गंगवाल, विजय जैन पांड्या, राजेंद्र गांधी, गुंजन माथुर, गिरिराज माथुर सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने पंचोली को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें