शुक्रवार, 22 मई 2026

ई.एफ.आर जवानों की नियुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र

सेवा में 

माननीय, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल।
नवान्न, कोलकाता।
      विषय :- ई.एफ.आर जवानों की 
             नियुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र।
             ********************** 
       

 मैं ई.एफ.आर बटालियन के सम्मानित अवकाश प्राप्त 7090 हवलदार श्रीमान गोपाल नेवार इस प्रार्थना पत्र के माध्यम से ई.एफ.आर बटालियन जो सलुवा, खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल में स्थित है, उसी ओर आपकी ध्यान को आकृष्ट करते हुए बटालियन से संबंधित जटिल समस्या को रखने जा रहा हूं।
        मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि, इस बटालियन में पिछले 16 वर्षों से 2010 के बाद जवानों की नियुक्ति पर पूरी तरह से पाबन्दी लगा रखी है। जहां जवानों की संख्या जितनी मात्रा में होनी चाहिए वहीं घटकर एक तिहाई हो चुकी है। इस तरह की पाबंदी सरकार द्वारा क्यों लगा रखी यह हमारी समझ से परे है। 
       जब की यह बटालियन 1907 साल की सबसे पुरानी बटालियन में से एक है। और जवानों की विश्वसनीयता, निष्ठा, वीरता, अनुशासन, वफादारी और बहादुरी की पहचान के साथ-साथ इतिहास के पन्नों में भी दर्ज है।
जिनका अब पूरी तरह से अस्तित्व ही मिटने के कगार में पहूंच चुकी है।
        इसलिए आपसे हमारी नम्र निवेदन है कि,  इस बटालियन की अस्तित्व मिटने से पहले ही यथा शीघ्र जवानों की नियुक्ति के लिए आदेश पारित करते हुए ई. एफ. आर बटालियन की अस्तित्व बचाएं।

                  आपका आज्ञाकारी।
 रिटायर्ड हवलदार श्रीमान गोपाल नेवार। ई.एफ.आर बटालियन, सलुवा, खड़गपुर 
    पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें