बुधवार, 20 मई 2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सौगात

 - अब रात में भी दमकेगा अजमेर उत्तर- पुष्कर रोड को मिलेगा रेट्रो लुक

- 11 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कें, चौराहे और धार्मिक मार्ग होंगे जगमग

- सड़कों से तालाब तक दिखेगी रोशनी की भव्यता

- नौसर माता मंदिर एवं सावित्री माता मार्ग होंगे जगमग

- अजमेर बनेगा नाइट टूरिज्म का नया आकर्षण

- हैरिटेज लाइटें बढ़ाएंगी शहर की खूबसूरती

- शहर की सुंदरता में जुड़ेंगे नए आयाम

- हाईमास्ट, फव्वारे और हैरिटेज लाइटों से बदलेगी तस्वीर

- पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

    


 
अजमेर, 20 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल पर अजमेर उत्तर क्षेत्र में व्यापक सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक पथ प्रकाश व्यवस्था के कार्य किए जाएंगे। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हैरिटेज लाइट, डेकोरेटिव पोल, हाईमास्ट लाइट एवं आधुनिक स्ट्रीट लाइटों के कार्य कराए जाएंगे। इन योजनाओं से अजमेर शहर की रात्रिकालीन सुंदरता में अभूतपूर्व वृद्धि होने के साथ पर्यटन गतिविधियों एवं यातायात सुविधा को भी नया आयाम मिलेगा।

     विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी के निर्देशानुसार अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पुष्कर विश्राम स्थली से नौसर माता मंदिर तक लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से डेकोरेटिव पोल एवं हैरिटेज लाइटों का कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 3 किलोमीटर लंबे मार्ग के डिवाइडर पर 150 डेकोरेटिव पोल स्थापित किए जाएंगे। यहां से हटाए जाने वाले पुराने पोल एवं लाइटों का पुनः उपयोग प्राधिकरण योजना क्षेत्र में किया जाएगा। यह मार्ग पुष्कर जोन का मुख्य मार्ग होने के कारण योजना से पुष्कर घाटी क्षेत्र की सौन्दर्यात्मक छवि और अधिक निखरेगी तथा पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

     इसमें वरूण सागर तिराहे से खरेखड़ी होते हुए सावित्री माता मंदिर तक लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने की निविदा जारी की गई है तथा कार्यादेश प्रक्रियाधीन है। इसमें लगभग 12 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 550 ऑक्टागोनल पोल मय लाइट लगाए जाएंगे। इससे अजमेर से पुष्कर जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा।

     अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख उद्यानों में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए लगभग 60 लाख रुपये की स्वीकृति भी जारी की गई है। योजना के अंतर्गत ऎसे प्रमुख चौराहों एवं उद्यानों को चिन्हित किया गया है जहां रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। हाईमास्ट लाइट लगने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी।

     विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी की संकल्पना अनुसार पुष्कर रोड पर लगाई जाने वाली हैरिटेज एवं रेट्रो थीम आधारित लाइटें शहर की सांस्कृतिक पहचान को नया स्वरूप प्रदान करेंगी। अजमेर तेजी से पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें