अजमेर, 20 मई। एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को अजमेर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा ने की। बैठक में अजमेर संभाग के सभी जिलों के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
एविडेंस एक्शन जयपुर की ओर से राज्य कार्यक्रम प्रबंधक मोलश्री राठौड़ तथा संभागीय समन्वयक पर्वत सिंह राठौड़ ने 6 से 59 माह के बच्चों में एनीमिया के प्रसार की स्थिति, जिलावार रिपोर्ट, विद्यालयों में गुलाबी एवं नीली आयरन-फोलिक एसिड टैबलेट की रिपोर्टिंग तथा आयरन सिरप एवं आईएफए पिंक-ब्लू टैबलेट की आपूर्ति से संबंधित डेटा सभी जिलों के साथ साझा किया। किलकारी मोबाइल एकेडमी प्रोग्राम के कार्यक्रम अधिकारी श्री भागीरथ शर्मा एवं नवल व्यास ने कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. संपत सिंह जोधा ने कहा कि एनीमिया शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रभावित करता है। यह मातृ एवं शिशु मृत्यु दर का भी प्रमुख कारण है। उन्होंने सभी विभागों को अभिसरण के माध्यम से आईएफए अनुपूरण, नियमित रिपोर्टिंग तथा सामुदायिक जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग से शाला दर्पण पोर्टल पर समयबद्ध एंट्री सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर एनीमिया मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया गया।

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें