बुधवार, 20 मई 2026

शिरोमणि साईं साधराम साहब के ब्रह्मलीन सिंधी समाज में शोक की लहर

अजमेर 20 मई, सिंधी समाज के शिरोमणि साईं साधराम साहब के ब्रह्मलीन होने की खबर से पूरा सिंधी समाज सहित देश-विदेश में बसे लाखों श्रद्धालुओं में शोक की लहर फैल गई है उनके ब्रह्मलीन होने पर अजमेर के आशागंज स्थित संत कँवरराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 21 मई गुरुवार को सांय 6रू00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

जिसमें संत महात्मा, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, मातृशक्ति व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे। इस संबंध में आज एक बैठक का आयोजन दोपहर संत कँवरराम धर्मशाला पड़ाव में किया गया जिसमें संत कँवरराम मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र साहनी भगत, दिलीप बूलचंदानी, जय किशन लखयानी,कँवल प्रकाश किशनानी,हरिकिशन टेकचंदानी, ईश्वर बूलचंदानी, महेंद्रकुमार तीर्थॉनी,जगदीश बूलचंदानी, प्रकाश जेठरा आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें