बुधवार, 20 मई 2026

वर्द्धमान में स्पेशल ब्राइडल वर्कशॉप : दुल्हनों का किया आकर्षक श्रृंगार

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान गर्ल्स कॉलेज कैंपस में वर्द्धमान इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विंग में सीखने वाली स्टूडेंट ने ये विशेष कार्य कर दिखाया है।


शादियों के सीजन को देखते हुए वर्द्धमान इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट की छात्राओ ने आकर्षक ब्राइडल मेकअप किया गया।

वर्द्धमान फैशन डिजाइनिंग & मेकअप आर्टिस्ट की नोडल प्रभारी छवि गरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्राइडल डेमो एक प्री वेडिंग सेशन होता है, जिसमें दुल्हन को शादी के दिन की फाइनल लुक का अनुभव दिया जाता है। इसमें मेकअप, हेयर स्टाइल, ज्वेलरी और ड्रेस का परफेक्ट तालमेल देखा जाता है, ताकि ब्राइडल मेकअप वाले दिन किसी तरह की परेशानी ना हो।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने समस्त समस्त संकाय सदस्यों एवं छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ साथ छात्राओं में कला, कौशल विकास में पारंगत होना बेहद जरूरी है। प्रत्येक इंसान के भीतर कुशलता छिपी होती है जरूरत है उसे तराश कर निखारने की वो कार्य हमारी समिति द्वारा किया जा रहा है।
प्राचार्य डॉ आर.सी.लोढ़ा ने बताया कि महानगरों में फैशन डिजाइनिंग, मेकअप आर्टिस्ट के महंगे कोर्स का समिति के सतत प्रयासों द्वारा यहां न्यूनतम शुल्क पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ क्षेत्र की महिला वर्ग को उठाना चाहिए।

वर्द्धमान की छात्राओं को व्याख्याता प्रियंका मंगरोला और नीलम खत्री ने ब्राइडल-मेकअप के अंतर्गत सही लुक का चयन, सही प्रोडक्ट का टेस्ट, हेयर और मेकअप का कॉम्बिनेशन, समय की बचत जैसी अनेक बातें सिखाई जाती है।

वर्द्धमान गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट प्रिया, सलोनी, चारु, अंजली, कविता एवं छवि दुल्हन मॉडल्स के रूप में बड़ी  आकर्षक नजर आई।
वर्द्धमान मेकअप आर्टिस्ट की स्टूडेंट चंचल, ईशा, अंजली, राजश्री, कृति, भावना ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दिखाते हुए इस सेशन में समस्त ब्राइडल मॉडल्स को बड़े ही स्पेशल लुक में तैयार किया।

मेकअप आर्टिस्ट की स्टूडेंट को ब्राइडल मेकअप के अंतर्गत ट्रेडिशनल ब्राइडल मेकअप, एचडी मेकअप, मैट फिनिशिंग, डेली ग्लोइंग मेकअप, नेचुरल मेकअप, ग्लैमरस ब्राइडल मेकअप, शिमरी या ग्लिटर मेकअप, रेड एंड गोल्ड मेकअप, स्मोकी ऑय मेकअप का प्रशिक्षण दिया जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें