गुरुवार, 21 मई 2026

आज का राशिफल व पंचांग : 22 मई, 2026, शुक्रवार

 आज और कल का दिन खास

*********************
22 मई 2026 : राजा राममोहन राय जी की जयंती आज। 

23 मई 2026 : मासिक दुर्गाष्टमी कल। 
23 मई 2026 : गुरू अमरदास जी की जयंती कल - नानकशाही मत से। 


आज का राशिफल
*****************
22 मई, 2026, शुक्रवार
================
मेष राशि : आज धनलाभ का योग है। कम बोलें पर अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

वृषभ राशि : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।

मिथुन राशि : दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

कर्क राशि : निवेश किये धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगडऩे से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

सिंह राशि : कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें, कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

कन्या राशि : आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

तुला राशि : आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

वृश्चिक राशि : आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीडि़त रहेंगे।

धनु राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

मकर राशि : दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुम्भ राशि : पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

मीन राशि : कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

आज का पंचांग
==========
22 मई 2026, शुक्रवार 
********
तिथि षष्ठी , 08:29 AM
                    अगले दिन 
       सप्तमी 05:07 AM 
                     अगले दिन 
नक्षत्र आश्लेषा 02:09 AM
करण तैतिल, 06:27 AM,
             गर 05:41 PM 
पक्ष शुक्ल 
योग वृद्धि 08:18 AM
वार शुक्रवार   
सूर्योदय 05:26 AM 
सूर्यास्त 07:08 PM
                     अगले दिन 
चन्द्रमा कर्क 02:09 AM 
राहुकाल 10:35 - 12:17 PM 
विक्रमी संवत्  2083
शक सम्वत 1948 ( पराभव )
मास अमांत ज्येष्ठ ( अधिक)
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ ( अधिक)
शुभ मुहूर्त 
अभीजित 11:50 - 12:45 PM

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें