*विभिन्न सेवा कार्य करने का लिया निर्णय, संस्था कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर हुआ मनोनयन*
*मासिक बैठक 22 मई शुक्रवार को*
अजमेर 21 मई ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में नया ठिकाना रेस्टोरेंट में आयोजित की गयी जिसमें संस्था की और से विभिन्न सेवा कार्य कराने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत कार्यकारिणी की बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल ने संस्था का वर्ष 2025 - 26 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा इनमें सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया l
संस्था संरक्षक हनुमान दयाल बंसल ने संस्था की और से कोई बड़ा सेवाकार्य करने का प्रस्ताव रखा जिस पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने अनेक सुझाव दिये, इस संबंध में राजेंद्र प्रसाद मित्तल, शिव शंकर अग्रवाल व विनय कुमार गुप्ता की 3 सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रस्तावित सेवाकार्य स्थलों का अवलोकन कर संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये l
संस्था में रिक्त हुए विभिन्न पदों पर विचार विमर्श कर श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी पद पर श्री रमेशचंद अग्रवाल को मनोनीत किया गया, इसी प्रकार श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर में रिक्त हुए सचिव पद पर कमल किशोर गर्ग (पुलिस लाइन), कार्यकारिणी सदस्य के 3 पदों पर सुबोध कुमार गर्ग, कमल किशोर गर्ग (कुंदन नगर) व जगदीश चंद ऐरन को मनोनीत किया गया l श्री रमेशचंद अग्रवाल व कमल किशोर गर्ग का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l मीटिंग के आयोजक अनिल कुमार अग्रवाल व रमेशचंद अग्रवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया l
बैठक में संस्था संरक्षक हनुमान दयाल बंसल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग, विनय कुमार गुप्ता, शिव शंकर अग्रवाल, अरुण गुप्ता व देवेंद्र कश्यप ने सुझाव दिये l
*मासिक बैठक 22 मई शुक्रवार को*
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मई माह की मासिक बैठक 22 मई शुक्रवार को संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में सांय 5:00 बजे श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, रेल्वे सरक्युलर रोड़ (डी आर एम ऑफिस के पास) अजमेर में आयोजित की गयी है l
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने सभी सदस्यों से समय पर मीटिंग में आने का आग्रह किया है l
भवदीय
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट
9414280962,7891884488

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें