भीषण गर्मी एवं लू के बढ़ते प्रकोप से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से **महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र** द्वारा राजकीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के समीप ठंडाई एवं कैरी के शीतल पानी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन के नेतृत्व में किया गया। इस सेवा कार्य में मोनिका ढलवाल, सुमन राव, कांता कंवर, मंजुलता, मोनिका राव, बीना तथा मंजू कंवर का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित सदस्यों ने राहगीरों एवं विद्यार्थियों को गर्मी से राहत प्रदान करते हुए ठंडाई एवं कैरी का पानी वितरित किया।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु एवं पद्मावती केंद्र संयुक्त रूप से सामाजिक सरोकार एवं सेवा कार्यों को निरंतर करते आ रहे हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य करते रहेंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें