गुरुवार, 21 मई 2026

पेट्रोल-डीजल का माप तोल सही नहीं मिलने की शिकायत पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच

 दो-तीन जांचों में 10 से 15  एमल तेल काम निकला,

पंप संचालक को प्रशासन ने मशीन ठीक करने हेतु पाबंद किया


राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल के सही माप तोल की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत के अजमेर शहर में पंपों के मशीनों में उचित माप नाप-तोल से पेट्रोल नहीं मिलने की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल साहू के द्वारा जिला कलेक्टर से की गई जहां निर्देश अनुसार अजमेर जिला रसद विभाग माप तोल विज्ञान विभाग के अधिकारियों के द्वारा शिकायतकर्ता के समक्ष वैशाली नगर स्थित श्याम बालाजी पेट्रोल पंप की मशीन जांच की गई,

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज सेवक बाबूलाल साहू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी पेट्रोल पंपों की नापतोल विज्ञान विभाग पेट्रोल डीजल नाप मशीनों की जांच की जा रही है इसी के तहत अजमेर के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन को लिखित में उपरोक्त पेट्रोल पंप के मशीनों की जांच करने हेतु आग्रह किया गया था जिस पर सुश्री भावना दयाल जी सहायक नियंत्रण के नेतृत्व में विधिक माप विज्ञान नाप-तोल विभाग अजमेर की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के समक्ष पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच की गई उपरोक्त पेट्रोल पंप पर दो-तीन मशीनों पर 10 से 15 मल जांच के दौरान कम तेल मापा गया जिसे अधिकारी ने पंप संचालक को मशीन ठीक करने हेतु पाबंद किया,


बाबूलाल साहू

सामाजिक कार्यकर्ता समाज सेवक

Mob.no 8619189143

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें