सोमवार, 24 अगस्त 2020

आजादी से पहले व बाद में अजमेर नगर निकाय के ये रहे अध्यक्ष

हाल ही अजमेर नगर निगम के बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया। अब नए चुनाव होंगे। संभवत: अक्टूबर के बाद। कोरोना महामारी के कारण।  प्रसंगवश अजमेर के सुधि पाठकों की जानकारी के लिए आजादी से पहले और बाद में अजमेर नगर निकाय के कौन व कब अध्यक्ष रहे, उसक सूची यहां दी जा रही है। यह सूची अजमेर एट ए ग्लांस से ली गई है।

आजादी से पहले अजमेर नगर पालिका के अध्यक्ष

1866-68: मेजर डेविडसन

1868-73: केप्टन एच. एम. रिप्टन

1876: मिस्टर जेम्स व्हाइट

1883: मिस्टर जे. आर. फिटजाल्ट

1883-84: मिस्टर जे. ई. किट्स

1884: कैप्टन डब्ल्यू.एच.सी. विल्ल

1884-91: रेविड डॉ. जे. हजबैंड

1891: लेफ्टिनेंट कर्नल न्यूमैन

1891-94: मिस्टर एफ.एल. राइड

1894: मिस्टर एच. क्लोस्टन

1895-1900:  रेविड डॉ. जे. हजबैंड

1900-02: लेफ्टिनेंट कर्नल विलियम लॉंच

1903-07: मिस्टर सी. डब्ल्यू. वेडिंग्टन

1907-08: मिस्टर डब्ल्यू. टी. वेन सोमगन

1908-09: मेजर आर. आई. हेमिटन

1909: कैप्टन टी.एच.आर.एन. प्रिचर्ड

1909: मिस्टर डब्ल्यू.सी. ह्युस्टन

1909: मिस्टर एस.बी. पीटरसन

1909-11: मिस्टर सी.डब्ल्यू. वेडिंग्टन

1911: मिस्टर बी.जे. गेलेंसी

1911-13: सी.डब्ल्यू. वेडिंग्टन

1913-1918: मिस्टर आर.जी. रॉबसन

1919-20: मिस्टर एस.एफ.मदीन

1920-23: मिस्टर जी.के. खांडेलकर

1926-31: मिस्टर एस.एफ. मदीन

1931-32: लेफ्टिनेंट कर्नल जी. हेवसन

1932-33: सर हेमचंद सोगानी

1933-34: मिस्टर एच.डब्ल्यू. फीथ

1934: सर हेमचंद सोगानी

1934: मिस्टर जी.एल. बेथम

1934: कैप्टन आई.अगरालबे्रथ

1934: मेजर डेला फोग्र्यु

1934: मिस्टर सी.एच. गिदानी

1934-35: कैप्टन एल.ए.जी. फिनी

1935-39: मिस्टर टी. बेर्ट

1939-40: मिस्टर एम.के. कोल

1942-46: राजबहादुर सर सेठ भागचंद सोनी

1946-47: मिस्टर जीतमल लूनिया


आजादी के बाद अजमेर नगर निगम के अब तक के अध्यक्ष

1947-48: श्री हेमचंद सोगानी

1948-49: श्री कृष्णगोपाल गर्ग

1949-51: श्री कृष्णगोपाल गर्ग

1951: श्री विशम्बरनाथ भार्गव

1951-52: श्री ज्वाला प्रसाद शर्मा

1952: श्री जे. के. भगत

1953 व 54 में प्रशासकों ने व्यवस्था संभाली

1954-55: श्री दुर्गादत्त उपाध्याय

1955-57: श्री कृष्णगोपाल गर्ग

1957-58: श्री ज्वालाप्रसाद शर्मा

1959-60: श्री देवदत्त शर्मा

1960-61: श्री माणकचंद सोगानी

1961 से 69 तक प्रशासकों ने व्यवस्थाएं संभाली

1970: श्री एम.के. नाथूसिंह तंवर

1971: श्री माणकचंद सोगानी

1973: डॉ. एम. एल. बाघ

1973 से 90 तक प्रशासकों ने काम संभाला

1990-95: श्री रतनलाल यादव

1995-2000 श्री वीरकुमार

24.1.2000-9.4.2000: श्रीमती विद्या कमलाकर जोशी (कार्यवाहक)

10.4.2000-28.8.2000: श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत

28.8.2000-22.12.2003: श्रीमती अनिता भदेल

22.12.2003-31.12.2005: श्रीमती सरोज देवी जाटव

2005-10: श्री धर्मेन्द्र गहलोत

सन् 2008 में भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की पहल पर नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दे दिया गया। इसकी घोषणा उन्होंने अजमेर में ही की। वे यहां राज्य स्तरीय गणतंत्र समारोह में शिरकत करने आई थीं। इस लिहाज से श्री धर्मेन्द्र गहलोत को पहला मेयर बनने का गौरव हासिल हुआ। हालांकि जनसंख्या संबंधी औपचारिकता बाद में कुछ गांव मिला कर की गई।

अगस्त 2010: करीब बीस साल भाजपा का कब्जा रहने के बाद पहली बार कांग्रेस के नए चेहरे वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व पार्षद स्वर्गीय श्री हरिशचंद जटिया के पुत्र श्री कमल बाकोलिया अजमेर नगर निगम के पहले निर्वाचित मेयर बने। उन्होंने मेयर के लिए हुए सीधे चुनाव में भाजपा के डॉ. प्रियशील हाड़ा को पराजित किया। उपमहापौर पद पर भाजपा के श्री अजीत सिंह राठौड़ निर्वाचित हुए, जिन्होंने कांग्रेस समर्थित भाजपा की बागी श्रीमती चंद्रकांता पारलेचा को पराजित किया। 

अगस्त, 2015 के चुनाव में मेयर की चुनावी प्रक्रिया बदली गई। फिर से पार्षदों ने मेयर को चुना। भाजपा के श्री धर्मेन्द्र गहलोत व कांग्रेस के समर्थन से भाजपा के बागी श्री सुरेन्द सिंह शेखावत के बीच टक्कर हुई। दोनों को बराबर 30-30 वोट मिले। इस पर पर्ची से लॉटरी निकाली गई। हालांकि पहली बार पर्ची श्री शेखावत के नाम खुली, मगर चूंकि उसमें प्रक्रियागत त्रुटि थी, इस कारण दुबारा लॉटरी निकाली गई, जिसमें श्री गहलोत की किस्मत ने साथ दिया। इस प्रकार श्री गहलोत को दो बार मेयर बनने का मौका मिला।

श्री गहलोत जब पहली बार मेयर बने, तब यह सीट सामान्य थी। चूंकि श्री गहलोत ओबीसी से हैं, इस कारण तनिक विवाद हुआ। दूसरी बार भी सीट सामान्य थी, फिर भी भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। इसके विरोध में भाजपा के श्री सुरेन्द्र सिंह मैदान में आ डटे। आगामी चुनाव में मेयर की सीट अनुसूचित जाति महिला के आरक्षित है।

तेजवानी गिरधर

7742067000

tejwanig@gmail.com